ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे... तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च...
टेक्नोलॉजी

सिम कार्ड की जरूरत खत्म, अब बिना सिम ही कर पाएंगे बातें

भारत में eSIM का इस्तेमाल काफी ज्यादा किए जाने लगा है। भारत में रेग्यूलर सिम कार्ड की तुलना में eSIM के इस्तेमाल के काफी सारे फायदे हैं। आपको इसके लिए फिजिकल सिम की जरूरत तो होती नहीं है और यह यह फोन में ही एम्बेड हो जाती है।

Airtel, Jio, और VI, हमारे देश के तीन प्रमुख ऑपरेटर, आपको भारत में फिजिकल सिम को eSIM में बदलने की अनुमति देते हैं। हालांकि, eSIM का इस्तेमाल केवल उसी डिवाइस में किया जा सकता है जो eSIM के साथ कंपेटिबल हो। इसलिए, अगर आप अपनी फिजिकल सिम को ई-सिम में बदलना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। आज हम आपको टेलिकॉम ऑपरेटर Jio का तरीका बता रहे हैं।

Jio पर eSIM कैसे एक्टिव करें?

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस Jio eSIM के साथ कंपेटिबल हो। आप इसे आधिकारिक Jio वेबसाइट के जरिए भी चेक कर सकते हैं।फिर सेटिंग ओपन करें औऱ फिर अपना IMEI और EID नंबर चेक करने के लिए अबाउट पर टैप करें।अब एक एक्टिव Jio सिम वाले अपने Android डिवाइस से GETESIM 32 अंकों का EID 15 अंकों का IMEI 199 पर एसएमएस भेजें।

आपको 19 अंकों का eSIM नंबर और आपका eSIM प्रोफाइल कॉन्फिगरेशन डिटेल्स रिसीव होंगी।अब फिर से 199 पर एक एसएमएस करना होगा। ये मैसेज होगा- SIMCHG 19 अंक eSIM नंबर यह आपको 2 घंटे के बाद eSIM प्रोसेसिंग के बारे में अपडेट मिलेगा।मैसेज मिलने के बाद 183 पर ‘1’ भेजकर इसकी पुष्टि करें।अब आपको अपने Jio नंबर पर एक कॉल आएगी जो आपसे अपना 19 अंकों का eSIM नंबर शेयर करने के लिए कहा जाएगा।इसके बाद आपको तुरंत ही अपने नए eSIM की पुष्टि के लिए एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button