ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
बिहार

अभागा पति! तीन शादियों के बाद भी ‘कुंवारा’… पहली दो पत्नियों ने छोड़ा, तीसरी विदाई के दिन प्रेमी के साथ फरार

बिहार के जिला जमुई में एक अभागा शख्स तीन शादियां करने के बाद भी कुंवारा है. किस्मत ने उसके साथ ऐसा खेल खेला कि जब भी वह कोई दुल्हन विदा कराकर लाता वह उसे छोड़ देती. उसकी पहले दो पत्नियां उसे छोड़कर फरार हो गईं. हाल ही में उसने तीसरी शादी की, लेकिन वह भी उसका साथ छोड़कर अगले दिन ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई.

शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है. लेकिन जमुई के गांव मलयपुर बस्ती निवासी बबलू कुमार शर्मा की किस्मत ऐसी नहीं है. वह अब तक तीन शादियां कर चुका है लेकिन तीनों से किसी भी पत्नी ने सात जन्म तो दूर सात महीने भी साथ नहीं दिया. जब भी बबलू शादी करके दुल्हन को विदा कराकर लाता है, वह उसे छोड़कर फरार हो जाती है.

तीसरी पत्नी प्रेमी साथ हुई फरार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बबलू कुमार शर्मा की तीसरी शादी बीते 2 दिसंबर को ही थी. उसकी बारात जिले के खैरा प्रखंड इलाके के गांव जीतझिंगाई गई थी. शादी की सभी रश्में निभाई गईं. दोनों ने सात फेरे लिए और बबलू ने अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया. अगले दिन बबलू उसे विदा कराकर ले जा रहा था. जब उनकी गाड़ी महाराजगंज पहुंची तो दुल्हन ने बबलू से मेकअप की मांग करते हुए उसे बाजार भेज दिया. इसी बीच मौका पाकर वह अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई. जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी गायब थी.

पहली और दूसरी पत्नी ने भी छोड़ा साथ

पीड़ित बबलू के साथ यह हादसा पहला नहीं था. इससे पहले दो बार उसके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है. सबसे पहले साल 2022 में उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई. वह झाझा के पैरगाहा गांव की रहने वाली थी. शादी के दो महीने बाद वह बबलू को छोड़कर चली गई थी. उसके बाद उसकी दूसरी शादी 22 जून 2023 को हुई. इस बार उसकी बरात जुमेई जिले के सदर प्रखंड के चौरा गांव में गई थी. लेकिन डेढ़ महीने के बाद वह भी उसे छोड़कर चली गई. अब फिर से तीसरी बार बबलू के साथ हादसा हो गया.

Related Articles

Back to top button