ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में कारोबारी को बेहोश कर नौकर ने डेढ़ करोड़ का माल चुराया, दोस्त के साथ दिया वारदात को अंजाम

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बहुत बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें कुछ दिन पूर्व नौकर ने मालिक को बेहोशी की दवा खिलाकर घर में रखे एक करोड़ रुपए से अधिक के गहने 30 लाख रुपए नगद महंगे जूते महंगी घड़ियां जैकेट पर अपने साथी के साथ हाथ साफ़ कर फ़रार हो गया। जब मालिक को होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती था पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सिल्वर स्ट्रिंग कॉलोनी का है।

यहां के रहने वाले मोहम्मद अनीस ने बताया कि एक दिसंबर को महू की एक कंपनी से नेपाल ने रहने वाले एक नौकर को हायर किया था। वह व्यवस्थित तरीक़े से घर पर पूरा काम कर रहा था, इसी बीच 13 तारीख़ को अनीस घर पर पहुंचा और अपने नौकर से कहा कि उसके लिए खाना बना दे उसने खाना बना कर दिया उसके बाद अनीस को चक्कर आने लगे अनीस ने अपने नौकर से कहा कि उसके पैर दबा दे और मालिश कर दे, उसके बाद अनीस होश में नहीं आया CCTV फुटेज चैक करने के बाद अनीस और उसके परिवार के होश उड़ गए, जिसमें नौकर ने 1 अपने साथी को घर पर बुलाया घर में रखे 1, करोड़ रुपये से अधिक के सोने के ज़ेवर 30 लाख रुपये नगद महंगी घड़ियाँ, महंगे चश्मे, महंगे जूते जैकेट यह सब उठाकर अनीस की कार में रखा और लेकर फ़रार हो गए।

जाने से पहले अनीश के घर बैठकर उन्होंने शराब भी पी यह पूरी घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई। वहीं जाते – जाते एक CCTV कैमरे का डीवीआर पानी में फेंक कर फ़रार हो गए, तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले में घर से कुछ किलोमीटर दूर अनीस की कार को बरामद कर ली पर आरोपी फ़रार हो गए अनीस ने बताया कि ओला कार बुक करके उसका साथी घर पर आया था, उसके बाद उसे कुछ मालूम नहीं सीधा होश अस्पताल में आया पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button