ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...
उत्तरप्रदेश

UP में कब-कब हुए दंगे और कितने लोग मरे? सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया पूरा इतिहास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश के दंगों का इतिहास बताया. सीएम योगी ने बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है. 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं. जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई थी. 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुए दंगों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. आइए जानते हैं कि विधानसभा में सीएम योगी ने कब-कब हुए दंगों का इतिहास बताया.

  • 1970 में प्रयागराज में दंगा हुआ और 19 लोग मारे गए.
  • 1972 में आजमगढ़ में दंगा हुआ और तीन लोग मारे गए.
  • 1973 में बहराइच में दंगा हुआ और एक शख्स मारा गया.
  • 1973 में ही गोंडा में दंगा हुआ और एक की मौत हुई.
  • 1973 में ही प्रयागराज में दंगा हुआ और दो की मौत हुई.
  • 1974 में मेरठ में दंगा हुआ और 8 लोगों की मौत हुई.
  • 1974 में पीलीभीत में दंगा हुआ और तीन की मौत हुई.
  • 1975 में कानपुर में दंगा हुआ और 2 लोगों की मौत हुई.
  • 1976 में मुरादाबाद में दंगा हुआ और तीन लोगों की मौत हुई.
  • 1976 में बहराइच में फिर दंगा हुआ और तीन लोगों की मौत हुई.
  • 1977 में बुलंदशहर में दंगा हुआ और 2 की मौत हुई.
  • 1977 में वाराणसी में दंगा हुआ और 8 लोगों की मौत हुई.
  • 1978 में मुरादाबाद में दंगा हुआ और 19 लोगों की मौत हुई.
  • 1978 में अलीगढ़ में दंगा हुआ और 21 लोगों की मौत हुई.

संभल में कब-कब हुआ दंगा?

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘संभल में माहौल खराब किया गया, 1947 से अनवरत दंगे शुरू हुए. 1947 में एक मौत और 1948 में छह लोग मारे जाते हैं. 1958-1962 में दंगा, 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी. 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया था. अनवरत कई महीनों तक कर्फ्यू लगा. 1980-1982 में दंगा और एक-एक की मौत हुई. 1986 में चार लोग मारे गए. 1990-1992 में पांच, 1996 में दो मौत हुई, लगातार यह चलता रहा’.

‘संभल में देश के संसाधनों की लूट हो रही थी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हम सोच रहे थे कि मिनी स्टेशन पॉवर कॉरपोरेशन चला रहा है लेकिन संभल में धार्मिक स्थल से बिजली के मिनी स्टेशन संचालित हो रहे हैं. वहां कई मस्जिद ऐसी पाई गईं, जहां अवैध सब स्टेशन बनाकर फ्री में कनेक्शन बांटे गए थे. प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन का लाइनलॉस 30 से कम है लेकिन संभल के दीपासराय व मीरासराय मोहल्ले में लाइन लॉस 78 व 82 फीसदी है. यह देश के संसाधनों पर लूट है.’

‘अब प्रदेश का माहौल बदल गया है’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगों के कारण प्रदेश का माहौल लगातार खराब हुआ. आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है. कानून व्यवस्था की जो स्थिति पैदा हुई है उसमें लोगों को सुरक्षा पर, कानून व्यवस्था पर विश्वास है. उसी का परिणाम है कि 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ है.

Related Articles

Back to top button