ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा... Rajasthan Urban Local Body Polls Ajmer: अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के स... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे के साथ मिलकर की पोते की हत्या, लाठी और... Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी...
देश

अफगान छात्रों की एडमिशन पोस्टपोन करने को तैयार IIT बॉम्बे, पढ़ें पूरी डिटेल

तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर हाहाकार मचा दी है। अफगानिस्तान के हालातों को देखते हुए IIT बॉम्बे ने अफगान छात्रों के लिए एडमिशन को टालने का निर्णय लिया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे इस वर्ष अफगान छात्रों के लिए एडमिशन के एक साल तक टालने को तैयार है। IIT बॉम्बे ने अपने बयान में कहा कि, अफगानिस्तान में बड़ी तेजी के साथ स्थिति बदली है। छात्रों ने बताया कि उनके देश में सत्ता बदल गई है और उनके पास इंटरनेट की पहुंच नहीं है। ये छात्र अपने राष्ट्र के निर्माण में मदद कर सकते हैं, इसलिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में IIT बॉम्बे ने इन छात्रों के प्रवेश को एक साल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

अब ये छात्र एख साल बाद कॉलेज में शामिल हो सकेंगे। संस्थान के मुताबिक, इन छात्रों को इस वर्ष भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की छात्रवृत्ति के तहत एम-टेक कार्यक्रम में नामांकित किया गया था। इनमें से कुछ छात्र इलेक्ट्रिकल और कुछ मैकेनिकल स्ट्रीम में थे। ये सभी छात्र ICCR प्रायोजित छात्र थे, जोकि  ICCR मुंबई कार्यालय छात्रों को वीजा जारी करने के लिए काबुल में भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा था। इस प्रोग्राम के दो छात्र पहले से ही भारत में ही हैं।

तालिबान द्धारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण होने के बाद कई चीजें बदल सकती हैं। वहां के वाणिज्य दूतावास बंद हो सकते हैं। ऐसे में छात्रों की ओर से उनके प्रवेश में देरी को लेकर अनुरोध मिले। इस पर संस्थान ने कहा कि हम उनके अनुरोध पर सहमत हुए हैं, ये अफगान छात्र अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। एक अधिकारी ने कहा कि एडमिशन टालने के लिए उन्हें शिक्षा मंत्रालय से अनुमति की आवश्यकता हो सकती है और इसके अलावा इन छात्रों को वीजा की सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय को भी सूचित करना होगा।

Related Articles

Back to top button