ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

रायपुर पुलिस ने 45 चोरी कर चुके शातिर चोर मंडल को किया गिरफ्तार

रायपुर: एक-दो नहीं, 45 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुका है। ताजा मामला थाना माना कैंप का है। माना बस्ती भाठापारा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पवन मंडल और उसके साथी को रोशन देवदास को पकड़ा है। आरोपितों के पास से सोने व चांदी के जेवर को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई

माना थाने में फरियादी मुकेश यादव ने 30 सितंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 29 सितंबर को ताला बंद कर स्वजनों सहित बेरला गया था। दूसरे दिन शाम को वापस घर आए। गेट का दरवाजा नहीं खुला तो फरियादी के पिता सीढ़ी के माध्यम से छत पर चढ़े। छत का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने छत के दरवाजे से होकर घर में प्रवेश किया तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

आलमारी का दरबाजा व लाक टूटा था। आलमारी के लाकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। घटना की रिपोर्ट के बाद माना थाना पुलिस और साइबर की टीम जुट गई। टीम को सूचना मिली कि घटना के दिन पवन मंडल, जो कि चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है, वह देखा गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर उसे पकड़ा, जिससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button