ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

झारखंड से गिरफ्तार आरोपितों को आज रायपुर लेकर पहुंच रही पुलिस

रायपुर: गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में नवकार ज्वेलर्स में 80 लाख की चोरी के मामले में झारखंड से गिरफ्तार दो आरोपितों को रायपुर पुलिस रविवार को प्रोटक्शन वारंट में लेकर आ रही है। घटना को रविवार से एक सप्ताह पूरा हो जाएगा। आरोपितों ने शहर की तीन दिन रेकी करने के बाद नवकार ज्वेलर्स के पास की दुकान 40 हजार रुपये देकर किराए पर लेकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड में लेकर पुलिस अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। पकड़े गए दो आरोपितों के पास से पुलिस को 38 किलो चांदी मिली है। घटना में कुल सात आरोपित शामिल थे। सभी झारखंड के साहेबगंज के हैं।

रायपुर पुलिस की टीम उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि तीन तारीख को झारखंड पुलिस ने मोजिबुर शेख और मोफिजुल शेख को गिरफ्तार किया था। पुलिस की नाकेबंदी देखकर पांच आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। भागने वाले पांचों आरोपितों के पास चोरी के सोने के जेवरात हैं। सभी आरोपित जंगल में भाग गए।

प. बंगाल भागने की आशंका

पुलिस की टीम अलग-अलग बार्डर में लगी हुई है। पांच फरार आरोपितों की प. बंगाल भागने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस के पासे फरार आरोपितों की फोटो के साथ उनके घर तक की जानकारी हाथ लगी है। टीम वहां भी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा उनके करीबियों से भी पूछताछ में लगी है। बताते चलें कि दो-तीन अक्टूबर की दरमियानी रात हुई चोरी के बाद रायपुर पुलिस ने सभी जगह अलर्ट जारी कर दिया था। सातों चोर स्कार्पियो से एनएच 53 से होते हुए झारखंड जा रहे थे। उनकी आखिरी लोकेशन ओडिशा के टोल नाके के पास मिली थी।

Related Articles

Back to top button