ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल होंगे AAP के सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को उत्तराखंड में सीएम उम्मीदवार के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से उत्तराखंड में अजय कोठियाल सीएम उम्मीदवार होंगे। केजरीवाल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे। सर्वे चौक स्थित ITDR सभागार में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह ऐलान किया।

केजरीवाल घंटाघर से राजपुर रोड होते हुए दिलाराम चौक तक रोड सो भी करेंगे। वहीं केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड को कुछ पार्टियां लूट रही हैं लेकिन यहां विकास नहीं हो रहा। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। बता दें कि केजरीवाल 9 अगस्त को देहरादून आने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उनका दौरा स्थगित हो गया था। पिछले दौरे में केजरीवाल ने प्रदेश की जनता के लिए सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही थी। कहा था हर महीने आऊंगा नई घोषणा करूंगा।

Related Articles

Back to top button