ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

टोक्यो पैरालिंपिक के खिलाड़ियों से बोले PM मोदी- पूरी मेहनत और बिना किसी दबाव के खेलिए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक पैरालिंपिक में जा रहे 54 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बार पैरालंपिक खेलों में भी भारत नया इतिहास बनाने जा रहा है। मैं सभी खिलाड़ियों और कोच को आपकी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने टोक्यो ओलिंपिक के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

पीएम ने पैरालिंपिक खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा कि नई सोच का भारत आज अपने खिलाड़ियों पर मेडल का दबाव नहीं बनाता है। आपको बस अपना शत-प्रतिशत देना है। पूरी लगन के साथ, कोई भी मानसिक बोझ के बिना, सामने कितना ही मजबूत खिलाड़ी हो, आप पूरी मेहनत से खेलिए।

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टोक्यो ओलंपिक में जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच उपस्थित हुए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर खेल मंत्रालय ने सुनिश्चित किया कि हमारे खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जा सके।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से भारतीय खिलाड़ियों के टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करने के बाद सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलिंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा खिलाया, तो पीवी सिंधू को आइसक्रीम पार्टी भी दी। दरअसल, जब खिलाड़ी ओलंपिक के लिए रवाना हुए थे तो पीएम ने सिंधू से वादा किया था कि जब आप भारत लौटेंगी तो आपको आइसक्रीम खिलाएंगे। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा से वादा किया था कि जब वह स्वदेश लौटेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें चूरमा खिलाएंगे।

मालूम हो कि भारतीय खिलाडि़यों ने टोक्यो ओलिंपिक में एक स्वर्ण समेत सात पदक जीते, जो अब तक ओलिंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में पीला तमगा जीता। सिंधू ने ओलिंपिक में दूसरी बाद पदट जीता। भारत को 41 साल बाद ओलिंपिक में हाकी का पदक दिलाने वाली पुरुष हाकी टीम से भी प्रधानमंत्री ने बात की। टोक्यो ओलिंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पहले ही दिन रजत पदक जीतकर भारत के अभियान की शुरुआत की थी। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई ने कांस्य पदक जीता।

Related Articles

Back to top button