ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

कोरोना वायरस : ईरान में फंसे 200 से ज्यादा भारतीय छात्रों ने मांगी मदद, बोले-‘Plzz..हमें निकालो’

ईरान में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ईरान के शिराज यूनिवर्सिटी में वायरस से खौफजदा कश्मीरी छात्रों ने उनको वहां से बाहर निकालने के लिए अपील की है।कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है, जिसके बाद करीब 70 भारतीय छात्रा-छात्राएं कैंपस में फंसे हुए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से ईरान में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 593 लोग संक्रमित है. हालांकि, मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या ज्यादा है।

ईरान की राजधानी तेहरान के यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस और अन्य कॉलेजों में करीब 230 कश्मीरी स्टूडेंट फंसे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस के एक स्टूडेंट उमे परवेज ने कहा, “मैं 25 फरवरी को ईरान से निकलने वाला था लेकिन सभी उड़ानें रद्द हैं। मैं यहां फंसा हुआ हूं, एयरपोर्ट को सील कर दिया गया है। हमें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। हम डरे हुए हैं.. कृपया हमारे लिए कुछ करें..हमें बस एक फ्लाइट की जरूरत है, हमें ईरान से बाहर निकाल लो प्लीज.” ईरान में कोरोना वायरस का कहर जैसे-जैसे फैलता जा रहा है वहां फंसे लोगों के परिजनों की घबराहट भी बढ़ती जा रही है। तेहरान हवाई अड्डे को वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ भारत सरकार से उम्मीद है कि वह ईरान में फंसे बच्चों को निकालने के लिए कुछ विशेष इंतजाम करे।

ईरान में फंसी एक स्टूडेंट के परिजन ने कहा, “मैं बैंक में काम करता हूं, पिछले पांच दिन से काम पर नहीं जा रहा हूं, मुझे अपनी बेटी की चिंता है। सरकार को बच्चों को वापस लाने के मामले में दखल देना चाहिए, जैसा उसने चीन से लोगों को निकालने में किया था।” एक अन्य महिला शगुफ्ता ने कहा कि उसकी दोनों बेटियां तेहरान यूनिवर्सिटी के एक कमरे में बंद हैं। दोनों मेडिकल स्टूडेंट हैं। उन्होंने कहा, “मैंने दोनों बेटियों से बात की है, वे बेहद डरी हुई हैं।

उनको वापस लाने में हमारी मदद कीजिए।” छात्र-छात्राओं के अलावा कश्मीर और लद्दाख के सैकड़ों लोग ईरान में फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस: ईरान में मरने वालों की संख्या पहुंची 26 पर, चपेट में उपराष्ट्रपति भी ईरान में भारत के राजदूत जी धर्मेंद्र ने शनिवार को कहा कि भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए अधिकारी काम रहे हैं. उन्होंने बताया कि ईरान में फंसे भारतीय को बाहर निकालने की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button