ब्रेकिंग
Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक को रंगे हाथों पकड़ा

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे आरक्षक को लोकायुक्त ने पकड़ लिया है। रिश्वत ले रहे आरक्षक को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरा थाना में आरक्षक मुकेश चौहान रिश्वत ले रहा था। फरियादी पप्पू सिंह के अनुसार उसके भाई की जमानत की लिखा पढ़ी के एवज में आरक्षक द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पप्पू सिंह ने लोकायुक्त में बताया था कि उसके भाई ईश्वर सिंह, अन्य व्यक्ति तूफान सिंह और बंशीलाल के खिलाफ भानपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसे मामले में जमानत देने के बदले आरक्षक रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन प्रभारी एसपी राजेश पाठक ने डीएसपी सुनील तालान से कराया, तो शिकायत सही पाई गई। 16 दिसंबर को टीम ने छापा मार कर रुपए देते समय टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button