ब्रेकिंग
Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क...
मध्यप्रदेश

छतरपुर पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 6 लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार की शाम को महिला थाना और कोतवाली थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस की छापामार कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही मौके पर पुलिस को अवैध शराब भी मिली है।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री और पुलिस बल के साथ संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई विश्वनाथ कॉलोनी निवासी एक महिला के घर पर हुई है, जिसमें मौके से 6 युवतियों और 2 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा मौके पर 6 पेटी से अधिक अवैध शराब भी मिली है, जिसे जप्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस महिला के घर पर छापा मारा गया है इस महिला को इससे पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ी गई युवतियों को महिला थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button