Breaking
कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे सुभाष नगर आर.ओ.बी का लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जंयती पर शाम 4:30 बजे सुभाष नगर आर.ओ.बी का लोकर्पण करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रभात चौराहा पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और आजाद हिन्द फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि-पूजन भी करेंगे।

मंत्री श्री सारंग ने आज प्रभात चौराहा पहुँचकर वहाँ की तमाम व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के मौके पर सुभाष चन्द्र बोस को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये देश भक्तिमय वातावरण निर्मित कर आर.ओ.बी. को सजाया जायेगा। साथ ही गणतंत्र दिवस तक आर.ओ.बी. पर रोशनी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री सारंग ने 30 दिसम्बर को सुभाष नगर रेलवे ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया था। उस दौरान दिखी खामियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। आवागमन और ट्रेफिक की व्यवस्था सुगम बनाने के लिये 5 से 12 जनवरी के बीच ट्रॉयल रन भी करवाया गया।

मंत्री श्री सारंग ने 5 जनवरी को मौके पर पहुँचकर स्वंय गाड़ी चलाकर ट्रॉयल रन किया। ब्रिज पर कई बार भारी वाहन, हल्के मोटरयान सहित टू-व्हीलर वाहनों की आवाजाही कर तकनीकी दृष्टि से परीक्षण किया गया। ट्रॉयल रन में मिक्स ट्रेफिक का आवागमन कर वास्तविकता का आंकलन कर यातायात के समय आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों को जाना और उपयुक्त तकनीकी सुधार करवाये गये।

ओव्हर ब्रिज से नगर की लगभग 5 लाख जनता को सहुलियत मिलगी। राशि 28 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित ब्रिज की लंबाई रिटर्न वॉल सहित 641.800 मीटर है। चौड़ाई 15 मीटर और रेल्वे पोर्शन 64 मीटर है। लोक निर्माण विभाग का पोर्शन 318 मीटर और रिटर्न वॉल 259 मीटर है।

मंत्री श्री सारंग के साथ निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

 

कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें