ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

मेरे इस्तीफे से खरगे जी की दाल नहीं गलने वाली, 15 साल और इंतजार करें: अमित शाह

अंबेडकर विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया. मैंने संविधान की चर्चा के दौरान राज्यसभा में जो कहा था उसे एडिट कर आधा दिखाया गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस्तीफा मांगे जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे से खरगे की दाल नहीं गलने वाली. अभी 15 साल उन्हें उसी जगह बैठना है जहां वो बैठे हैं.

अमित शाह ने कहा कि अगर खरगे को मेरे इस्तीफे से आनंद आता है तो शायद मैं दे भी दूं, लेकिन इससे उनकी समस्या हल नहीं होने वाली है. उन्हें अभी कम से कम 15 साल वहीं बैठना है जहां वह बैठे हैं. उन्होंने कहा कि खरगे जी मेरे इस्तीफे से आपकी दाल नहीं गलने वाली. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंबेडकर विरोधी, आरक्षण विरोधी, संविधान विरोधी पार्टी है, राज्यसभा में चर्चा के दौरान जब कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं बचा तो मेरे बयान को एडिट कर भ्रांति फैलाई गई.

राहुल के दबाव में इस कुत्सित प्रयास में शामिल हुए खरगे

अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए कहा कि आपका दायित्व बनता है, क्योंकि आप उस वर्ग से आते हैं जिनके लिए बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, कम से कम आपको तो इस कुत्सित प्रयास में शामिल नहीं होना चाहिए था, मगर आपको भी राहुल गांधी के दबाव में इसमें शामिल होना पड़ा.

खरगे आत्मनिरीक्षण करें

अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि उन्हें किस बात का गुस्सा है. वह जो कर रहे हैं उन्हें इस बात का गुस्सा है, या मेरे बयान के प्रति है, ये उनको कुछ दिन में पता चल जाएगा. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भाजपा को टारगेट कर रही है, क्योंकि जनता का फैसला भाजपा के पक्ष में आ रहा है.

कांग्रेस के पास जवाब नहीं, इसलिए बयान को तोड़ा-मरोड़ा

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अंबेडकर विरोधी, आरक्षण विरोधी, संविधान विरोधी पार्टी है, इसने सावरकर का अपमान किया, आपातकाल लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ा दीं, न्यायपालिका और सेना के शहीदों का अपमान किया, भारत की भूमि को दूसरे देशों को देने की साजिश रची. हमने फैक्ट पर बात की और कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं बचा तो मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर और एडिट करके पेश किया गया. मैं उस पार्टी से आता हूं जो सपने में भी बाबा साहेब के विचारों का अपमान नहीं कर सकती. हम ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे बाबा साहेब का अपमान हो.

Related Articles

Back to top button