ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

MPPSC के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, अधिकारियों को भेंट की चूड़ियां, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

इंदौर : इंदौर में एमपीपीएससी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर छात्रों का धरना तीसरे दिन भी लगातार जारी है। छात्र विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आयोग से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। जिसमें आज, छात्रों ने विरोध जताने के लिए आयोग के बाहर अधिकारियों के नाम चूड़ियां भेंट की। उनका कहना था कि चूड़ियों को हथियार बनाकर आयोग को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। छात्रों ने यह प्रतीकात्मक कदम उठाकर आयोग से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के समाधान की अपील की।

इसके अलावा कई छात्रों ने सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 1250 रुपये की राशि को त्याग करने की पेशकश की। साथ ही यह दिखाने के लिए कि वे किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं चाहते, बल्कि अपनी समस्याओं का हल चाहते हैं।

धरने के दौरान छात्रों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और राज्य सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।

Related Articles

Back to top button