ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में हिजबुल के नए कमांडर, इस आतंकी को बनाया ‘कप्तान’

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने गुरुवार (19 दिसंबर) को 5 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. इनमें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ नल्ली भी शामिल था. ये सभी आतंकी कुलगाम के रहने वाले थे. इनकी मौत के एक दिन बाद ही हिजबुल मुजाहिदीन ने तारिक उल इस्लाम नामक आतंकी को जम्मू कश्मीर में अपना कमांडर बनाया है.

फारूक अहमद भट उर्फ नल्ली कुलगाम जिले के देसचेन येमरिच इलाके का रहने वाला था. वह A++ श्रेणी का आतंकवादी था, जिसके सिर पर 25 लाख का इनाम था. आतंकी फारूक भट के खिलाफ रेप सहित 37 मामले दर्ज थे. 2020 में नवीद बाबू की गिरफ्तारी के बाद उसे हिज्ब का कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया था.

नल्ली की एक मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन ने तारिक उल इस्लाम नामक आतंकी को जम्मू कश्मीर में संगठन की कमान सौंपी है. इसके साथ ही गाजी महमूद गजनवी को दक्षिण कश्मीर का डिप्टी चीफ आप्रेशनल कमांडर बनाया गया है.

नए कमांडर की तलाश में जुटी सेना

हिजबुल मुजाहिदीन ने अपने नए आतंकी कमांडरो को अपनी गतिविधियों में तेजी लाने और फिर से नेटवर्क को मजबूत बनाने का निर्देश दिया है.

तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियां हिजबुल मुजाहिदीन की तरफ से नियुक्त किए गए दो नए कमांडरों की वास्तविक पहचान की पुष्टि करने में जुट गई हैं.

6 घंटे चली थी सेना और आतंकियों में मुठभेड़

सेना ने सीआरपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था. सुरक्षा बलों को देखते ही आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. जिसके बाद लगभग 6 घंटे के ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए थे. आतंकियों के पास से 5 AK-47 राइफल, 20 एके मैगज़ीन, 2 ग्रेनेड के अलावा अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुए थे.

Related Articles

Back to top button