ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

रिश्ते हुए शर्मसार…चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती से उसके चचेरे भाई ने हैवानियत की हदें पार कर दी। मामले का खुलासा युवती के गर्भवती होने पर हुआ है। परिजनों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। युवती के 4 माह की गर्भवती है। युवती ने परिजनों ने साथ घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त माह में वह बकरी चराने गई थी इसी दौरान उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके कारण वह डर गई थी और किसी को नहीं बताया। युवती के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां पर जांच के दौरान युवती चार माह की गर्भवती पाई गई।

जिस पर परिजनों ने आरोपी चचेरे भाई पर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर चचेरे भाई पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button