ब्रेकिंग
Municipal Corporation Alert: अब खुले में कूड़ा फेंका या जलाया तो सीधे होगी जेल! नगर निगम ने कड़े किए... Kaithal Dowry Death: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, चीखती रही मासूम और दरिंदा बना... झारखंड/हरियाणा पुलिस का एक्शन: सात साल बाद पकड़ा गया शातिर लुटेरा, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद स... Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत... Congress vs BJP: अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर रणदीप सुर्जेवाला का बड़ा हमला, बोले- 'किसानों के हितों को ... Betrayal: कर्ज में डूबे नौकर ने ही मालिक के घर मारी सेंध, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा; च... Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ...
मध्यप्रदेश

इंदौर MPPSC कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन मामले में कोचिंग संस्थानों के संचालकों पर मामला दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एमपीपीएससी कार्यालय के बाहर हुए बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने छात्रों को बिना अनुमति के MPPSC कार्यालय पर लाकर धरना प्रदर्शन कराया था।

यह धरना प्रदर्शन बुधवार दोपहर से शुरू होकर शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें समझाया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

 कलेक्टर ने छात्रों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने इस मामले में कोचिंग संस्थानो के संचालको पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, और अब देखना होगा कि इस मामले में आगे छात्रों का क्या रुख होगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है, और इस संबंध में जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button