ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
विदेश

कोरोना वायरस का कहर- पूरे विश्व में अब तक 3100 मौतें, अकेले चीन में वायरस से गईं 2943 जानें

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 65 देशों में अबतक 3100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 89000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। अकेले चीन में ही कोरोना वायरस से 2943 लोगों की मौत हो गई है। चीन की स्वास्थ्य समिति ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 80,151 हो गई है।

31 प्रांतों के ताजा आकड़ों के अनुसार 47204 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे। रिपोर्ट के अनुसार केवल 2.4 प्रतिशत मामलों से 18 वर्ष या उससे कम आयु के लोग संक्रमित थे। 70 या उससे अधिक उम्र के लोगों में मृत्यु दर आठ प्रतिशत है जबकि 80 या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह दर 14.8 फीसदी है।

यह देश भी संक्रमित

  • वहीं इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है।
  •  ईरान में जहां बहरीन, इराक, कुवैत और ओमान से जुड़े अधिकांश मामले सामने आए हैं जबकि इटली में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, जर्मनी, स्पेन और स्विट्जरलैंड में जुड़े मामले सामने आए हैं।
  • भारत में सोमवार को दो और कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि होने के सााथ ही अब तक ‘कोविड-19′ (नए कोरोना वायरस) के पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में एक मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह पिछले दिनों इटली होकर आया था। एक दूसरे मामले में तेलंगाना में एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है जो दुबई की यात्रा से लौटा था। दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इससे पहले तीन मामले केरल में पाए गए थे।

67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान 
WHO ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंतत: प्रभावित हो सकती है। यानी महामारी का रूप धारण कर चुके इस बीमारी से अभी निजात की उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button