ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

PM मोदी सोशल मीडिया छोड़ने पर कर रहे विचार, यूजर्स बोले- ‘No Sir’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस रविवार, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा। उन्होंने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल @narendramodi से इसकी जानकारी दी है। हालांकि प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद ट्विटर पर #No Sir जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट पर यूजर्स में हैरानी है। एक यूजर ने लिखा कि क्या हमारे देश ने सोशल मीडिया नेटवर्किंग के लिए कोई और बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया है जो आप फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम छोड़ने की सोच रहे हैं? अगर ऐसा है तो ठीक नहीं है।

एक यूजर ने लिखा कि वे इस फैसले का समर्थन करते हैं और उम्मीद है कि कोई देसी प्लेटफॉर्म बनेगा जहां सरकार के अच्छे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि नए मीडिया प्लेटफॉर्म की उम्मीद है जो पक्षपातों से दूर होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपका सोचना सही है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर अपशब्दों और अफवाहों की भरमार है, उस वजह से माहौल बिगड़ रहा है। उसके देखते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है।
PunjabKesari
पीएम मोदी के ट्वीट पर बीजेपी आईटी सेल के नेता अमित मालवीय ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमें रविवार तक इसका इंतजार करना चाहिए। यूट्यूब पर पीएम मोदी को 45 लाख लोगों ने सब्सक्राइव किया है. पीएम मोदी के देश-विदेश के प्रशंसक उनके इस फैसले से हैरान हैं और प्रधानमंत्री से ऐसा नहीं करने की मांग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट से लोगों में हैरानी है। उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं। कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें। पीएम मोदी के इस ट्वीट को एक घंटे के अंदर 16.9 हजार री-ट्वीट और 50.8 हजार लाइक्स मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button