ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
टेक्नोलॉजी

बंद हो सकता है आपका Youtube चैनल, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां

Youtube लोगों की कमाई का जरिया बन चुका है, आज हर दूसरा व्यक्ति इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे कई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है. नए-नए वीडियो देखने के शौकीन लोग यूट्यूब पर काफी वक्त बिताते हैं. यूट्यूब पर वीडियो बनाने वालों को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए नहीं तो आपकी सालों की मेहनत पर पानी फिर सकता है.

नौबत तो यहां तक आ सकती है कि एक छोटी सी गलती की वजह से Youtube Channel बंद भी किया जा सकता है. आप भी अगर यूट्यूबर हैं और यूट्यूब से कमाई करते हैं तो आपको उन गलतियों के बारे में पता होना चाहिए जिन्हें करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.

पहली गलती

यूट्यूब अकाउंट से कुछ भी ऐसा पोस्ट न करें जो आपत्तिजनक हो या फिर समाज में नफरत फैलाने का काम करें. पहली गलती पर तो यूट्यूब आपको नोटिस देगा, दूसरी गलती पर आपके अकाउंट पर स्ट्राइक पड़ेगी. गौर करने वाली बात यह है कि 3 स्ट्राइक पड़ते ही अकाउंट बंद कर दिया जाएगा.

दूसरी गलती

यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने से पहले कंपनी के सभी नियमों को सही से पढ़ लें क्योंकि अगर आपने यूट्यूब नियमों का उल्लंघन किया तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है. नियमों में साफ-साफ लिखा हुआ है कि आप क्या कर सकते और क्या नहीं कर सकते हैं. नियमों की अनदेखी आपके अकाउंट पर भारी पड़ सकती है.

तीसरी गलती

यूट्यूब पर गाने, कॉमेडी और भी कई तरह के वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यूट्यूब पर कोई भी अश्लील कंटेंट को पोस्ट नहीं करना है. ऐसा करने पर आपका अकाउंट तत्काल प्रभाव से बंद हो सकता है.

चौथी गलती

बिना परमिशन अगर आप अपने वीडियो में किसी गाने या वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. ऐसे में आपका चैनल बंद किया जा सकता है.

पांचवी गलती

यूट्यूब चैनल के लिए कोई भी ऐसी वीडियो न बनाए जो धार्मिक भावनाओं को आहत करे, ऐसा करने पर भी यूट्यूब आपके अकाउंट पर ताला लगा सकता है.

Related Articles

Back to top button