ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दो दिन से शिव मंदिर में था कोबरा.. पुजारी ने बाहर निकालने के लिए किया ये काम?

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के अत्रेयपुरम मंडल रयाली गांव से शिवकेशवालयों के बीच श्री काशी अन्नपूर्णा समेत गणपति मंदिर में सांपो ने उत्पात मचा रखा है. मंदिर के पुजारी दो दिनों से शिवलिंग के पास घूम रहे सांप को देखकर आश्चर्यचकित रह गए. सांप को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए जुट गए हैं.

दो दिनों तक कोबरा के बाहर नहीं आने की वजह से पुजारियों को भगवान को प्रसाद चढ़ाने में दिक्कत हो रही है. ऐसे में सांप मंदिरों से दूर नहीं गया, तो मंदिर समिति ने राजमुंदरी के प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाले एक युवक को बताया. मंदिर समिति के अध्यक्ष चिंता सूर्य चंद्र राव ने बताया कि सांप पकड़ने वाले ने करीब दो घंटे तक काम किया और चतुराई से सांप को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया.

सचिवालय की कार में मिला था सांप

मध्यप्रदेश के भोपाल में भी सचिवालय परिसर में एक आईएएस अधिकारी की कार के बोनट में सांप मिला, जिसे बड़ी कड़ी मश्क्कत के बाद निकाला गया. कार में सांप देख मंत्रालय में हड़कंप मच गया है. सांप दिखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने गेट को पूरी तरह बंद कर दिया. SDRF टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. जहरीला सांप करीब 4 घंटे गाड़ी में मौजूद था.

सुनवाई के दौरान मिला सांप

सचिवालय परिसर के आस-पास घनी झाड़ियां और खाली जगहें हैं, जिसकी वजह से सांप या अन्य वन्यजीव आसपास दिख जाते हैं. उससे पहले मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान सांप निकल आया था. सांप की लंबाई करीब 2 फीट लंबी थी. हालांकि सांप फिर गायब भी हो गया था. काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिला, जिसके बाद सुनवाई फिर से शुरू हुई.

Related Articles

Back to top button