ब्रेकिंग
Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता...
मध्यप्रदेश

बालाघाट की पहचान किसी भी कीमत पर मिटने नहीं देंगे- रेंजर कालेज स्थानांतरण को लेकर अनुभा मुंजारे की दो टूक

बालाघाट: ब्रिटिश कालीन रेंजर कॉलेज का बालाघाट से जबलपुर शिफ्ट होने की खबर और बीज निगम के बालाघाट से सिवनी जाने के मामले में विधायक अनुभा मुंजारे ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि जिले की आवश्यकता और पहचान को किसी भी कीमत पर मिटने या हटने नहीं देंगे। इसके लिए वे जनता के साथ हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। सड़क से लेकर सदन तक बालाघाट के मान सम्मान के लिए वह अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

बता दें कि रेंजर कॉलेज के विस्थापन का मामला उजागर होने के बाद बालाघाट वासियों में नाराजगी है तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बालाघाट की अमिट पहचान मिटाने का यह षडयंत्र है और इसके विरोध में जनसमर्थन लेकर रेंजर कॉलेज के विस्थापन को रोकने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। रेंजर कॉलेज के विस्थापन मामले में लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। रेंजर कॉलेज स्थानांतरण का दिलचस्प मामला…बहरहाल बालाघाट बनाम जबलपुर हो गया है तो वहीं इस मामले में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने बालाघाट से रेंजर कॉलेज और मध्यप्रदेश बीज निगम के विस्थापन को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है और इन्हें यथावत बालाघाट में बनाये रखने की पूरी कोशिश करने की बात कही है।

हालांकि बालाघाट वन विभाग के सीसीएफ और रेंजर कॉलेज के प्राचार्य ए.पी. सेंगर ने कहा है कि रेंजर कॉलेज के जबलपुर स्थानांतरण करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने रेंजर कॉलेज के जबलपुर जाने को लेकर उन्होंने जो बात रखी वह आपको भी सोचने और समझने पर मजबूर कर देगी।

मध्यप्रदेश बीज निगम के सिवनी जाने का मामला हो या फिर रेंजर कॉलेज का संभाग मुख्यालय जबलपुर शिफ्ट होने की खबर हो यह बालाघाट जिले वासियों के लिए दुःखद खबर है। बहरहाल रेंजर कॉलेज को लेकर बालाघाट बनाम जबलपुर का स्थानांतरण वाला गोपनीय खेल दिलचस्प होता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button