ब्रेकिंग
Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्...
मध्यप्रदेश

महाकुंभ में दिखी खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया का MP से है खास कनेक्शन, पिता ने बेटी को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे

भोपाल : हाल ही में महाकुंभ में एक खूबसूरत साध्वी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। ये साध्वी कोई और नहीं बल्कि हर्षा रिछारिया है। हर्षा रिछारिया ने वैसे तो करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एंकरिंग से की थी। लेकिन 4-5 साल बाद उसका रूझान आध्यात्म की ओर बढ़ने लगा और हर्षा ने धार्मिक आयोजनों में जान शुरू किया। उत्तराखंड की धार्मिक यात्राओं के दौरान वह निरंजनी अखाड़ा के साधुओं के संपर्क में आई और वह आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बन गई। हाल ही में महाकुंभ में शामिल होकर हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

इसी बीच अब उनके पिता दिनेश रिछारिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हर्षा की शादी की जाएगी। हर्षा के लिए दो लड़कों को देखा गया है। जल्द ही रिश्ता फाइनल किया जाएगा। मां किरण रिछारिया ने बताया कि हर्षा साध्वी नहीं बनी हैं, बल्कि धर्म और अध्यात्म के प्रति उनका झुकाव है।

बता दें कि हर्षा भोपाल की रहने वाली हैं। उसके पिता नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि मां बुटीक चलाती हैं। हर्षा ने अपने इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लूएंसर बताया है। पारिवारिक स्थिति के कारण उन्होंने 2015 में नौकरी शुरू की थी। इसी बीच उसके दोस्तों ने उसे मॉडलिंग में करियर बनाने का सुझाव दिया, जिसके बाद हर्षा एंकर बनीं।

उन्हें भोपाल में मॉडलिंग के भी कई कॉन्ट्रेक्ट भी मिले। लेकिन जीवन में काफी कुछ मिलने के बाद एक खालीपन होता है। दो साल पहले सुकून की तलाश में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ा। इसलिए उसने काम छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुना था और वह उत्तराखंड में ही रहने लगी।

Related Articles

Back to top button