ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ...
मध्यप्रदेश

ऑटो चलाने वाले की बेटी बनीं डिप्टी कलेक्टर, आयशा ने पूरा कर दिया पिता का सपना

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऑटो चालक की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से एमपी पीएससी में 12वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बन गई है और अपना और अपने पिता का सपना पूरा किया है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता को दिया है, उनकी इस उपलब्धि के बाद घर में खुशी का माहौल है और घर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। रीवा की बेटी आयशा अंसारी ने अपनी मेहनत और लगन से अपना और अपने माता पिता का सपना पूरा कर एक मिशाल पेश की है।

आयशा बताती हैं कि उनके पिता सुबह-सुबह टहलने के लिए पुलिस लाइन कॉलोनी होकर जाते थे। उस एरिया में सभी अधिकारियों के बंगले हैं। जिनकी नेम प्लेट पर कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर और उनके पद लिखे रहते थे। पिता जब घर लौट कर आए तो उन्होंने बताया कि काश हमारे घर में भी कोई ऐसा हो जिससे उन्होंने प्रेरणा ली और अपने पिता के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और कड़ी मेहनत कर अपने पिता का सपना पूरा किया उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता को दिया। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट शनिवार रात को घोषित कर दिए। इसमें रीवा में ऑटो चालक की बेटी आयशा अंसारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं।

आयशा ने प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की है। आयशा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रीवा के एक निजी स्कूल से की इसके बाद 12वीं तक की शिक्षा शासकीय प्रवीण कुमारी कन्या स्कूल से की इसके बाद कॉलेज की शिक्षा शासकीय आदर्श महाविद्यालय रीवा से की। उनके पिता पेशे से एक ऑटो ड्राइवर हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से बेटी को पढ़ाया लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया और अपना और अपनी बेटी का सपना पूरा किया। उन्होंने इसके लिए किसी कोचिंग की मदद नहीं ली और खुद से ही पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया, पढ़ाई के साथ – साथ ही वो बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाती थी और अपनी पढ़ाई भी करती थी। उनकी इस उपलब्धि के बाद परिवार के साथ ही मोहल्ले में खुशी का माहौल है और उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button