ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
मध्यप्रदेश

‘कस्टडी से आरोपी फरार…’ महिला पुलिसकर्मी ने धीरेंद्र शास्त्री से मांगी मदद, फिर जो हुआ…

मध्य प्रदेश के कटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का दरबार लगा हुआ है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी बाबा के पास आकर एक फरार कैदी के पता लगाने की अर्जी लगाती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसमें बागेश्वर धाम के प्रति लोगों की आस्था पर चर्चा कर रहे है, तो कुछ लोग प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं.

पिछले दिनों कटनी के बिरुली में तीन दिवसीय बाबा बागेश्वरा धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री जी का दरबार लगा हुआ था, जिसमें काफी संख्या में लोग उन्हे सुनने और अपनी अर्जी लगाने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान दरबार के बाद एक दिन पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पुलिसकर्मियों से मिल रहे थे. इसी दौरान एक महिला सिपाही ने कहा कि महाराज दिल्लगी भग गई है. महिला सिपाही की यह बात सुनते ही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जोर से हंस पड़े.

अस्पताल से भागी महिला आरोपी

इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को विस्तार से बताया कि दिल्लगी एक महिला आरोपी है, जो कि गांजे के केस में बंद थी और वो जिला अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए जेल से पुलिस अभिरक्षा में लाई गई थी, लेकिन इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग गई. पुलिस कप्तान ने दिल्लगी के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

वायरल हुई वीडियो

वायरल वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी बागेश्वर बाबा से दिल्लगी पारधी के बारे में पूछती हुई नजर आ रही है. हालांकि, टीवी-9 भारतवर्ष इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा और महिला पुलिस अधिकारी की बाते सुनी जा सकती है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पुलिस बागेश्वर बाबा से दिल्लगी पारधी के बारे में पूछ रही है.

सिपाही को किया निलंबित

वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने सवाल पूछने वाली महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि सिपाही ने भावनात्मक तौर पर सवाल पूछा हो. इस मामले में विभागीय जांच रही है.

Related Articles

Back to top button