ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
हिमाचल प्रदेश

कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी से फिर एक मौत, मरने वालों की संख्या हुई 17

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले का बधाल गांव रहस्यमयी बीमारी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है. बीमारी से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच रविवार 19 जनवरी को एक और बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद मरने वालों की संख्या 17 हो गई है. ये सभी मौतें रहस्यमय परिस्थितियों में हुई हैं और मौतों का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

जानकारी के मुताबिक बधाल गांव के मोहम्मद असलम के छठे और आखिरी बच्चे की जीएमसी जम्मू में मौत हो गई. असलम के 6 बच्चे थे इनमें से 5 बच्चों की पहले ही रहस्यमयी बीमारी के चलते मौत हो गई थी वहीं आखिरी बची बेटी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया. मृतक का इलाज जीएमसी जम्मू चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान बेटी ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि मोहम्मद असलम की बेटी जिसका नाम यास्मीना जान था उसे पिछले रविवार को जीएमसी राजौरी ले जाया गया था, जहां से सोमवार को उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी हालत पहले दिन से ही गंभीर थी. बेटी के मौत के बाद असलम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

5 बच्चों की पहले ही हो चुकी थी मौत

यास्मीन मोहम्मद असलम की अकेली जीवित संतान थी, जिसने अब इस ‘रहस्यमय बीमारी’ के कारण अपने सभी छह बच्चों को खो दिया है. असलम ने पिछले एक हफ्ते में चार बेटियों, दो बेटों और अपने मामा-मामी को खो दिया है. उसका पूरा परिवार खत्म हो गया.

अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश

इस बीच मौतों की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया है. यह टीम प्रभावित गांव का दौरा करेगी और मौतों के कारणों का पता लगाएगी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, टीम का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे.

बधाल के पुलिस अधीक्षक (अभियान) वजाहत हुसैन की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो मौत के मामलों की जांच कर रही है. वहीं बीते शनिवार को अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र से सांसद (लोकसभा) मियां अल्ताफ अहमद ने गांव का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए चल रही जांच की बात कही थी.

Related Articles

Back to top button