ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी में दिखेगी ‘प्रोजेक्ट चीता’ की झलक

भोपाल : इस साल नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीता पुनर्वास परियोजना’ पर आधारित होगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि देश में सात दशक पहले चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। उनकी आबादी को फिर से बढ़ाने के लिए सितंबर 2022 और फरवरी 2023 में नामीबिया से 8 और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में लाए गए थे। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय सक्सेना ने बताया कि झांकी का विषय ‘चीता – भारत का गौरव’ रखा गया है। इसमें 10 से अधिक फुर्तीले जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में प्रदर्शित किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश चीता पुनर्वास परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि को प्रदर्शित कर रहा है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या अब 24 हो गई है।” सक्सेना के बताया कि इस साल 15 राज्यों की झांकियां गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित हुई हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की झांकी भी शामिल है।

नयी दिल्ली से एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मध्य प्रदेश की झांकी का विषय ‘महिला सशक्तीकरण’ था। उन्होंने बताया कि लगातार दूसरे साल राज्य की झांकी का चयन इस भव्य समारोह के लिए किया गया है। दुनिया के सबसे तेज़ दौड़ने वाले जानवर चीता को साल 1952 में भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। साल 1947 में वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले (तब मध्य प्रदेश का हिस्सा) में आखरी चीते की मौत हो गयी थी। अधिकारियों के अनुसार, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अभी 24 चीते हैं, जिनमें 12 शावक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button