ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

खरगोन में जिनिंग के मुनीम से 15 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने सिर पर मारा डंडा और छीन ले गए रुपए

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के डाबरिया रोड़ पर एक निजी कपास फैक्ट्री के कर्मचारी के साथ 15 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉटन फैक्ट्री का कर्मचारी प्रकाश सालिगराम महाजन बैंक से 15 लाख रुपए से भरा झोला लेकर जिनिंग फैक्ट्री में लौट रहा था, इसी दौरान डाबरिया रोड पर फैक्ट्री के नजदीक ही नकाबपोश दो अज्ञात बाइक सवारों ने कर्मचारी के सिर पर डंडे से वारकर घायल करने के बाद 15 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली  पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां आसपास इलाकों के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

वहीं खून से लथपथ घायल कर्मचारी को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के लिए पहुंचे घायल कर्मचारी प्रकाश महाजन ने बताया कि हमलावर दो की संख्या में थे, जिन्होंने बाइक सामने अड़ाने के बाद डंडे से अचानक सिर पर वार कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। घायल कर्मचारी ने बताया कि एक हमलावर का उन्होंने चेहरा देख लिया है जिसे वे पहचान सकते हैं।

घटना के बाद पुलिस भी बाईक सवार बदमाशो की सर्चिंग में जुट गई है। वहीं रुचि जिनिंग फैक्ट्री के संचालक प्रकाश महाजन ने बताया कर्मचारी प्रकाश रोज की भांति बैंक से रुपए लेकर लौट रहा था, दोपहर करीब 12.30 बजे जिनिंग फैक्ट्री से महज 100 मीटर की दूरी पर लूट की वारदात हो गई। कर्मचारी रोज अलग वाहन से जाता है,ओर साथ में दूसरा कर्मचारी होता है। लेकिन कर्मचारी प्रकाश आज अकेला ही गया था। लुटेरों ने हमले में कर्मचारी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button