ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
मध्यप्रदेश

बस इतनी सी बात! भाई के दरवाजे पर चली गई मुर्गी, कुल्हाड़ी से काट दिया बहन का गला; मौत

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के चांगोटोला थाना से एक सनसनी खेज मामला सामने आया हैं. जहां एक मुर्गी को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया और वह मुर्गी बहन की हत्या की वजह बन गई. मुर्गी के लिए भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय मृतिका फुलवन बाई पति नंदकिशोर उयके, मोहगांव में रहती थी. फुलवन बाई की हत्या उसके भाई दिलीप पंद्रे ने शराब के नशे में मुर्गी की वजह से कर दी. वहीं हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

माता-पिता के घर रहती थी मृतका

मृतका फुलवन बाई शादी के बाद से अपने मां के ही घर में अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी. उसके माता-पिता की देख-रेख करने वाला कोई नहीं था. वहीं उसके बड़े पिता का पुत्र दिलीप पन्द्रे की शादी के बाद शराब के कारण पत्नि छोड़कर चील गई. आरोपी अपने पुत्र के साथ रहता है. वहीं फुलवन बाई और दिलीप एक ही छत के नीचे अगल-अगल कमरे में रहते थे.

आरोपी ने नशे में कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिलीप पंन्द्रे शराब के नशे में शाम को घर आया था. घर में मुर्गी का पालन करते थे और उस शाम को बहन की मुर्गी दिलीप के दरवाजे की तरफ रखी टोकरी को पलटा दिया. जिसके बाद से फुलवन और दिलीप में विवाद शुरू हो गया. जहां परिजनों के द्वारा भी समझाया गया पर आवेश में आकर दिलीप ने घर में रखी कुल्हाड़ी से फुलवन बाई के गर्दन पर हमला कर दिया.

कुल्हाड़ी से काटा गला

मृतिका के मां दर्शनबाई पन्द्रे ने बताया कि घर में मुर्गी पालते हैं शाम को मुर्गी खुली हुई थी. मेरी बेटी ने दिलीप से पूछा कि मुर्गी क्यों खुली हैं? जिसके बाद विवाद हो गया और दिलीप ने मेरी बेटी पर कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया. जहां अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button