ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
पंजाब

बेटे को सीधा DSP भर्ती करवाएंगे… फिर जो हुआ सुन नहीं होगा यकीन

श्री मुक्तसर साहिब में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के बेटे को डी.एस.पी. भर्ती करवाने के नाम पर 2 व्यक्तियों द्वारा एक करोड़ रुपये की ठगी मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में हरमिंदर सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी जलालाबाद रोड श्री मुक्तसर साहिब ने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि वह आयुर्वेदिक डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करता है। फरीदकोट निवासी पवन कुमार शर्मा पुत्र मेहर चंद उनके पास दवा लेने आता था। पवन कुमार ने उनकी मुलाकात चंडीगढ़ निवासी उधम सिंह के बेटे जगमोहन सिंह से कराई।

Related Articles

पवन कुमार ने कहा कि जगमोहन सिंह बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उसके मंत्रियों और अधिकारियों से संबंध हैं। मुद्दई ने कहा कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह पी.सी.एस. परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस संबंध में प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 13/2/21 को आयोजित की गई थी। पवन कुमार व जगमोहन सिंह ने बताया कि इस भर्ती के लिए सिर्फ तैयारी नहीं, बल्कि पैसे व सिफारिशों भी चलती है। अगर हरमिंदर सिंह एक करोड़ दे देते हैं तो उनके बेटे को सीधे डी.एस.पी. भर्ती करवा देंगे। मुद्दई के अनुसार उन्होंने कुछ लोगों की मौजूदगी में जगमोहन सिंह को तीन किस्तों में एक करोड़ रुपये दिए, लेकिन बाद में उनके बेटे का नाम सूची में नहीं आया। इस संबंध में उन्होंने पवन कुमार व जगमोहन सिंह से बार-बार संपर्क किया।

इस संबंध में पंचायत स्तर पर चर्चा भी हुई, जिसके तहत पहले जगमोहन सिंह ने उन्हें जमीन देने का वादा किया और बाद में अलग-अलग तारीखों पर एक-एक करोड़ रुपये के तीन चेक दिए, लेकिन ये चेक बैंक से बाउंस हो गए। मुद्दई का कहना है कि उपरोक्त व्यक्तियों ने षडयंत्र रचकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने जगमोहन सिंह पुत्र उधम सिंह निवासी कोठी नंबर 703 सेक्टर 11 वेस्ट चंडीगढ़ और पवन कुमार शर्मा पुत्र मेहर चंद निवासी मचाकी मल्ल सिंह रोड फरीदकोट के खिलाफ धारा 420, 406, 34 आईपीसी के तहत  मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button