ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
महाराष्ट्र

एक मां ऐसी भी! पति नहीं ले गया घुमाने तो 3 साल के बेटे पर उतारा गुस्सा, पाइप से बेरहमी से पीटा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ममता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा व्यवहार किया है, जिसे देख और सुनकर दिल दहल जाए. अपने पति से नाराज इस महिला ने अपने तीन साल के बेटे को उठाकर पटका और प्लास्टिक के पाइप से इस कदर पीटा कि उसके पूरे पीठ पर नील निशान पड़ गए. जानकारी होने पर बच्चे के पिता ने उसे राजवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया है.

सूचना मिलने पर बच्चे की खोज खबर लेने पुलिस भी अस्पताल पहुंची है. पुलिस ने बच्चे की हालत देखने और बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला मुंबई के घाटकोपर का है. बच्चे के पिता मैसाद ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी गुड़िया बानू खान के साथ हुई थी. उन दोनों का एक तीन साल का बेटा है और वह सपरिवार घाटकोपर के नारायण नगर में रहते हैं.

बेटे पर उतारा पति का गुस्सा

मैसाद के मुताबिक गुड़िया रविवार को कहीं घूमने जाने के लिए कह रही थी. चूंकि उनके पास समय नहीं था, इसलिए उन्होंने टालने की कोशिश की. इस बात से नाराज होकर गुड़िया ने सारा गुस्सा अपने तीन साल के बेटे पर उतार दिया. गुड़िया ने उनके बेटे को पहले तो उठाकर पटक दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो प्लास्टिक का पाइप उठाकर अंधाधुंध पीअने लगी. इससे उनका बेटा पहले तो चींखता रहा और फिर बेहोश हो गया.

वारदात के बाद से फरार है बच्चे की मां

जानकारी होने पर वह घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के पीठ पर दर्जनों नील के निशान हैं. इसके अलावा शरीर के बाकी हिससों पर भी गंभीर चोटें आई हैं. चूंकि बच्चा पहले से ही कमजोर है, इसलिए वह अपनी मां की बर्बरता को झेल नहीं पाया और बेहोश हो गया. पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है, लेकिन वह मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गई है.

Related Articles

Back to top button