ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

हरदा में कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या की कोशिश, दंपति ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, जानिए पूरा मामला

हरदा। डॉक्टर के द्वारा गलत इलाज करने के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। न्याय नहीं मिलने से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर से मिलने की मांग पर परिजन अड़े रहे। मृतक के परिजनों ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया।  हरदा जिले के ग्राम जालौदा निवासी संतोष कुमार ने अपने बेटे अर्जुन का पेट दर्द होने पर डॉ. भरत काटकर से 17 सितंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था। जिसका गलत ऑपरेशन होने पर उसे 16 अक्टूबर को भोपाल एम्स अस्पताल ले गए। जहां के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का कहा इसके बाद 24 नवंबर को भोपाल के एम्स में दोबारा ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद 9 दिसंबर को अर्जुन की मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों ने डॉ. भरत काटकर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से आवेदन निवेदन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज मृतक के माता पिता और ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद मृतक की माँ सुमंत्रा बाई और पिता संतोष कुमार ने आत्महत्या करने के लिए खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया।

लेकिन पुलिस ने तत्काल पेट्रोल की बॉटल छीन ली और दोनों को सुरक्षित बचा लिया। मृतक के चाचा सुनील कुमार का कहना है डॉ. भरत काटकर द्वारा गलत ऑपरेशन करने के कारण उसके भतीजे की मौत हुई है, इसलिए डॉ. भरत काटकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल उसे गिरफ्तार किया जाए एवं उसका लाइसेंस रद्द किया जाए और डॉक्टर का क्लिनिक सील किया जाए, साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Related Articles

Back to top button