ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
उत्तरप्रदेश

कपड़े और गहने उतारो, दोगुने हो जाएंगे; तांत्रिक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया और कर दी ठगी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में तंत्र-मंत्र से करोड़ों मंगा देने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला के अश्लील फोटो वीडियो खींचकर वायरल कर दिए. साथ ही आरोपी तांत्रिक ने जमीन से सोना निकालने के नाम पर महिला के असली जेवरात की जगह नकली जेवरात सौंप कर ठगी की है. घटना के बाद महिला के द्वारा दबाव डालने पर आरोपी तांत्रिक ने महिला के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं.

अंधविश्वास के जाल में फंसी पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

ठग तांत्रिक ने लूटे गहने

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ में ठगी का मामला सामने आया है. जिसमें पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के गजहा गांव निवासी अनमोल तंत्र-मंत्र करता है. उसने महिला को करोड़ों रुपए तंत्र-मंत्र के जरिए दिलाने का झांसा दिया था. साथ ही तंत्र-मंत्र के जरिए ही असली सोने को कई गुना बढ़ाने का भी आश्वासन दिया था. जिसके चलते उसने अपनी शादी में चढ़ाया गया हार, उसे तंत्र-मंत्र के लिए दे दिया था. जिसे उसने जमीन में मिट्टी के नीचे दबा दिया था और तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू कर दी. उसने तंत्रे-मंत्र के दौरान महिला को वस्त्र विहीन होने की बात कही थी. इस दौरान उसने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए.

महिला का बनाया अश्लील वीडियो

हरदोई में ठगी का शिकार हुई महिला ने कहा कि तांत्रिक ने उसके असली हार की जगह नकली जेवरात सौंपे थे. लेकिन जब उन्हें चेक कराया गया तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. पीड़ित महिला ने तांत्रिक अनमोल से उसका असली सोने का हार वापस करने की बात कही तो उसने धमकाते हुए उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. अंधविश्वास की घटना से अपना सब कुछ गंवा चुकी महिला ने सांडी थाने में ठग तांत्रिक अनमोल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

पीड़िता ने दर्ज कराया केस

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला ने जिले के सांडी थान में तंत्र-मंत्र से सोना दोगुना करने का झांसा देकर पचदेवरा थाना क्षेत्र के गजहा निवासी अनमोल पर ठगी का केस दर्ज कराया है. वहीं आरोपी द्वारा महिला के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं. पूरे मामले में सांडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button