ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज रामलला के दर्शन करने पहुंचे उद्धव ठाकरे

अयोध्या: महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सपरिवार राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। उद्धव ठाकरे वहां रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। पिछले साल 28 नवम्बर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ठाकरे आज पत्नी और पुत्र के अलावा शिवसेना के अन्य नेताओं के साथ विशेष विमान से मंदिरों के शहर आयेंगे।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसैनिकों की सुरक्षा और अन्य इंतजामों के बारे में चर्चा की थी।  राउत ने आज अयोध्या पहुंच कर इंतजामों का जायजा भी लिया। ठाकरे और अन्य विशिष्टजन शनिवार को सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे जहां से वे सीधे रामलला के दर्शन को कूच कर जायेंगे। रामलला का दर्शन पूजन के बाद वे हनुमानगढ़ी और दूसरे मंदिरों का भी रूख करेंगे। ठाकरे मुबंई वापस रवाना होने से पहले सपरिवार सरयू आरती में भी शामिल होंगे।

राममंदिर विवाद का फैसला पिछली नौ नवम्बर को आने के बाद ठाकरे ने अयोध्या दौरे का एलान किया था लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ तल्ख रिश्तों और बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के चलते दौरे में विलंब हुआ। ठाकरे इससे पहले 16 जून को अपनी पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या आये थे। सूत्रों ने बताया कि शिवसैनिकों को लेकर 18 कोचों वाली विशेष ट्रेन के आज शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। दर्शन के बाद यह ट्रेन शिवसैनिकों को लेकर नौ मार्च को वापस हो जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button