ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

अयोध्‍या पहुंचे उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, राम मंदिर निर्माण के लिए देंगे एक करोड़ रुपए

अयोध्या: महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सपरिवार राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने राम मंदिर के लिए अपनी ओर से एक करोड़ रुपए देने का एलान भी किया। मीडिया से बातचीत कर उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में महाराष्ट्र सरकार भवन बनवाएगी। इसके लिए उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैं यहां रामलला का आशीर्वाद लेने आया हूं। पिछले डेढ़ सालों में मेरा यह तीसरा दौरा है। मैं यहां पूजा अर्चना भी करूंगा।’ उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और बीजेपी अलग है। उद्धव ठाकरे वहां रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। पिछले साल 28 नवम्बर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ठाकरे आज पत्नी और पुत्र के अलावा शिवसेना के अन्य नेताओं के साथ विशेष विमान से मंदिरों के शहर आयेंगे।

राममंदिर विवाद का फैसला पिछली नौ नवम्बर को आने के बाद ठाकरे ने अयोध्या दौरे का एलान किया था लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ तल्ख रिश्तों और बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के चलते दौरे में विलंब हुआ। ठाकरे इससे पहले 16 जून को अपनी पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या आये थे। सूत्रों ने बताया कि शिवसैनिकों को लेकर 18 कोचों वाली विशेष ट्रेन के आज शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। दर्शन के बाद यह ट्रेन शिवसैनिकों को लेकर नौ मार्च को वापस हो जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button