ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

7 वर्षीय बच्ची को छोड़ फरार होने वाली मां काबू, पति ने किए बड़े खुलासे

 7 वर्षीय बच्ची को पति से तलाक लेने के बाद छोड़कर फरार होने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके के भांव भोल कलोता में मां अपनी 7 वर्षीय बच्ची को पति से तलाक लेने के बाद छोड़कर फरार  हो गई थी। उक्त महिला की पहचान पूजा कश्यप के रूप में हुई है जो जीरकपुर में काम करती थी। इस मामले में बच्ची के पिता कपिल की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने मां पूजा कश्यप और सतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

शिकायत में कपिल ने बताया कि जनवरी में उसका तलाक हुआ था और पत्नी पूजा ने उनकी बच्ची की कस्टडी ली थी। तलाक के 2 दिन बाद उसे सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखी जिसमें उसकी बेटी लावारिस हालत में मिलने की बात कही जा रही थी। इसके बाद उसने वीडियो में दिए नंबर पर संपर्क किया और बच्ची को अपने साथ लेकर आया। इसके बाद उसने जीरकपुर पिुलस को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाए हैं कि बच्ची की मां ने अपने साथी के साथ मिल कर बच्ची को गाड़ी फेंककर मारने की कोशिश की है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां और उसके साथी पर केस दर्ज किया है और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button