ब्रेकिंग
Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम... इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि...
मध्यप्रदेश

प्रेमिका से मिलने के लिए घर में घुसा प्रेमी, परिजनों रंगे हाथों पकड़ा, पीट-पीट कर उतार दिया मौत के घाट

डबरा। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के बरउआ निवासी 25 वर्षीय गवेंद्र बघेल दो दिन पहले अपनी बहन के यहां आया हुआ था। रविवार की आधी रात को वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया, जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी।  जहां गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक घटना से दो दिन पहले ही अपनी बहन के यहां ग्राम सर्वा में आया था। रविवार की आधी रात को वह पास में रहने वाली प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया, जहां परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

 ग्रामीणों की सूचना पर आधी रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को भितरवार अस्पताल लेकर आई। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button