ब्रेकिंग
संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव: MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अवमानना प... उमरिया में झमाझम बारिश से लबालब हुआ जोहिला डैम: 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, निचले इलाकों में हाई अलर... पन्ना में एक घंटे की बारिश से खुला विकास के दावों का पोल: कृष्णगढ़ में घरों में घुसा नाले का गंदा पा... खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर युवक ने फोटो – वीडियो किए वायरल, नाबालिग ने की आत्महत्या, परिजन बोले – बेटी को परेशान कर रहा था पड़ोसी

मध्य प्रदेश के गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के कुशमौदा इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक बदमाश युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल किया था। प्रताड़ित होकर नाबालिग ने अपनी जान दे दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज नहीं करने से आक्रोशित है। मृतक के परिजनों ने हनुमान चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक नगाड़ा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय बालिका को उसी के पड़ोस में रहने वाला युवक परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर नाबालिग ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बुधवार को चिकित्सकों के पैनल द्वारा नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों का कहना था कि जब युवक नाबालिग की मौत के बाद भी उसके वीडियो साझा कर रहा है। उसके मोबाइल में नाबालिग के कुछ आपत्तिजनक वीडियो हैं जो उसने एक शादी समारोह में जबदरस्ती बनााए थे। कई सारे तथ्य होने के बावजूद पुलिस युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। नाराज होकर परिजन नाबालिग का शव लेकर हनुमान चौराहा पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। घटनाक्रम को तूल पकड़ते देख सीएसपी भरत नोटिया सहित कई पुलिस अधिकारी हनुमान चौराहे पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। युवक का मोबाइल नम्बर सायबर सेल को दे दिया गया है।

जल्द ही तथ्य जुटाकर युवक के खिलाफ एफआईआर भी होगी और उसे गिरफ्तार भी किया जाएगा। इस दौरान नाबालिग की मां हाथ जोड़कर कहती रही कि उनकी बेटी को इंसाफ दिलाया जाए। घर के अन्य परिजन भी बेहद आक्रोशित नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक बीते एक साल से नाबालिग को परेशान कर रहा था। अब तो उसने सभी हदों को पार करते हुए नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने में जुट गया। जिसके चलते नाबालिग ने फांसी लगाई है। काफी देर हुए हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर परिजन मान गए हैं। लेकिन जल्द ही कार्रवाई होने पर पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी मृतक के परिजनों द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button