ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मध्यप्रदेश

डंडों से पीटा, तलवार से डराया…घर से युवक का किया किडनैप; जबलपुर में लेडी गैंगस्टर का आतंक

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गढ़ा के ईसाई मोहल्ले में लेडी गैंगस्टर पीहू विश्वकर्मा और उसके गुर्गों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी. यह मामला तब सामने आया, जब तलवार और लाठियों से लैस बदमाशों ने पहले मनोज शर्मा के घर पर हमला किया, फिर युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की.

ईसाई मोहल्ले के निवासी मनोज शर्मा ने पीहू विश्वकर्मा के घर पर हो रही अनैतिक गतिविधियों और आवारा तत्वों के जमावड़े का विरोध किया था. विरोध से नाराज गैंगस्टर पीहू ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मनोज शर्मा के घर पर पत्थरबाजी की और बाद में उसका अपहरण कर लिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो कुछ बदमाश तलवार और लाठियों से मनोज पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं.

तलवार की नोक पर किया अपहरण

इसके बाद बदमाश मनोज को तलवार की नोक पर डरा धमकार जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. गाड़ी में ले जाने के बाद बदमाशों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद गढ़ा थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लेडी गैंगस्टर पीहू विश्वकर्मा, विक्की सोनकर और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने इन आरोपियों पर अपहरण, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने निकाला आरोपियों की जुलूस

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में उनका जुलूस भी निकाला है. इस घटना ने समाज में कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है. जबलपुर की यह घटना बताती है कि असामाजिक तत्वों और उनके आतंक को रोकने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर काम करना होगा.

Related Articles

Back to top button