ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
उत्तरप्रदेश

महिला का खेत में मिला खून से लथपथ शव, घरवाले बोले-मर्डर हुआ; अब आरोपी की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक 40 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था. इस मामले में मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने 28 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी. इसी बीच,आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से शुक्रवार को बरामद हुआ. पुलिस ने शनिवार को शव की शिनाख्त होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक महिला का नाम संगीता है. चरनाद गांव के बाहर खेत में संगीता का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ था. इस मामले में मृतका के छोटे बेटे किशन की शिकायत पर पुलिस ने ननिहाल में रहने वाले अजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी.

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर को मृतक के छोटे बेटे कुशन ने बताया कि गांव के रहने वाले रामदास यादव का भांजा अजीत अपने ननिहाल में ही रहता था. उसके मां-बाप की मौत काफी साल पहले हो चुकी थी. उसकी शादी नहीं हुई थी. इस दौरान पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि संगीता से अजीत की नजदीकी करीब चार साल पहले शुरू हुई थी.

संगीता का पति रविंद्र यादव अपने बड़े बेटे गोलू के साथ पुणे में काम करता है. पति की अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए अजीत ने संगीता से नजदीकी संबंध बना लिए थे. इस बात की जानकारी जब पति रविंद्र को हुई तो उसने पत्नी को डांट फटकार लगाई. एक बार घर आने पर वह अजीत को उसके साथ देख लिया था तो उसकी पिटाई भी की थी.

पुलिस को रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इस घटना के बाद संगीता भी अजीत से दूरी बनाने लगी थी. यह बात अजीत को बर्दाश्त नहीं हो रही थी. यही नहीं, वह अपनी पिटाई का बदला भी लेना चाहता था. इसी आधार पर संगीता के हत्या का आरोप अजीत पर लगा था. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था. इस मामले में अजीत की तलाश में पुलिस उसके मामा के घर पहुंची तो उन लोगों ने बताया कि अजीत गुरुवार को भोर में आया था, लेकिन कुछ देर के बाद ही चला गया, फिर वापस नहीं आया. उसके बाद पुलिस उसको ढूंढ रही थी.

इसी दौरान पता चला कि सहजनवा थाना क्षेत्र के ही गाहसाड़ में शुक्रवार की शाम को रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए अजीत के ममेरे भाई अमन को बुलाया था. उसने शव की पहचान की है.

क्या बोले एसपी?

इस संबंध में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ननिहाल में रहने वाले अजीत पर हत्या का आरोप लगा था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर उसकी शिनाख्त करवा ली गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button