ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

‘तुम्हारी दीदी की तबीयत खराब है…’ मदद करने पहुंची साली को जीजा से हुआ इश्क, फिर 6 महीने तक… अब पुलिस ने क्या किया?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मैनपुरी के बेवर में जीजा साली का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया कि बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई. मामला इतना बढ़ गया है कि पुलिस ने कोर्ट में दोनों के बयान दर्ज कराएं है, जिसके बाद आगे कि कार्रवाई की जाएगी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेवर में युवती छह महीने पहले अपनी बीमार बहन के ससुराल उसकी देखभाल करने के लिए आई थी, जहां उसे जीजा से प्रेम हो गया.

पुलिस ने बताया कि ससुराल में रहने के दौरान दोनों के बीच संबंध भी बन गए, लेकिन युवती के बहन को इसकी भनक तक नहीं लगी. ऐसे में जब युवती प्रेग्नेंट हुई तो घरवालों के सामने सच्चाई आई. युवती की बहन को जब इस बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए और उसने युवती को घर से निकाल दिया. इस बात की शिकायत पुलिस से की.

दोनों के परिवार वाले हैं शर्मिंदा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है. मामला इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस ने दोनों बहनों के न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं. आरोपी जीजा भी अपनी पत्नी के साथ साली को भी रखने की जिद पर अड़ा हुआ है. जीजा-साली की इस हरकत से दोनों के परिवार वाले शर्मिंदा हैं.

महिला की कर दी हत्या

इससे पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई से ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक महिला की बहू का जीजा बार-बार घर आता था. ऐसे में जब महिला को शक हुआ तो उसने दोनों पर नजर रखना शुरू कर दिया तब उन्हें दोनों के अफेयर पता चला. ऐसे में जब उसने बहू से युवक के रोज रोज आने का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी.दोनों ने महिला हत्या करने के बाद गांव में शोर मचा दिया कि जानवर के हमले से उसकी मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की असली पता चला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के तहत दोनों को गिरफ्तार किया.

Related Articles

Back to top button