ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
मध्यप्रदेश

मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जंगल के पेड़ से लटका मिला शव

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आने वाले भोजपुर थाना क्षेत्र में टिमरनी गांव में शनिवार की रात को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव जंगल में फांसी पर पेड़ पर लटका मिला है मृतिका की पहचान ममता के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की सुबह खिलचीपुर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

ममता के पिता लाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ममता की 2 साल पहले शादी प्रेमपुरा के रहने वाले राजू से हुई थी। तीन दिन पहले ही ममता ससुराल से मायके आई थी। माता-पिता सामान लेने के लिए घर से गए थे। जब वापस लौटकर आए तो ममता घर पर नहीं थी, आसपास खोजबीन की गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

कुछ देर बाद गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ से ममता का शव  लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button