ब्रेकिंग
24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग...
देश

दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने फैंके 7 लाख किलो पत्थर, ईंटें व रोड़े

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से 7 लाख किलो ईंटें, पत्थर और रोड़े एकत्रित किए गए हैं। पूर्वी निगम ने सोमवार को दंगा प्रभावित इलाकों से ईंट, पत्थर, रोड़े और जले वाहन एकत्रित करने का अभियान शुरू किया था जो वीरवार को पूरा हुआ। इस अभियान में लगभग 200 ऑटो, 80 मिनी ट्रक और 500 कर्मचारियों को लगाया गया था।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के कर्मचारियों ने दंगा प्रभावित क्षेत्रों से जली हुई 424 कारें और 32 छोटे वाहन इकट्ठा किए हैं। इन वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में जमा कराया गया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सूचना निदेशक अरुण सिंह ने बताया कि दंगा प्रभावित इलाकों की सड़कों और गलियों से उठाए गए ईंट, पत्थर और रोड़ों का इस्तेमाल इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने में किया जाएगा। ईंट-पत्थरों को शास्त्री पार्क स्थित प्लांट में तोड़ा जाएगा जिनका इस्तेमाल इंटरलॉकिंग टाइल्स में किया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने में रेत, पत्थर और सीमैंट आदि का प्रयोग किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button