ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
देश

दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने फैंके 7 लाख किलो पत्थर, ईंटें व रोड़े

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से 7 लाख किलो ईंटें, पत्थर और रोड़े एकत्रित किए गए हैं। पूर्वी निगम ने सोमवार को दंगा प्रभावित इलाकों से ईंट, पत्थर, रोड़े और जले वाहन एकत्रित करने का अभियान शुरू किया था जो वीरवार को पूरा हुआ। इस अभियान में लगभग 200 ऑटो, 80 मिनी ट्रक और 500 कर्मचारियों को लगाया गया था।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के कर्मचारियों ने दंगा प्रभावित क्षेत्रों से जली हुई 424 कारें और 32 छोटे वाहन इकट्ठा किए हैं। इन वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में जमा कराया गया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सूचना निदेशक अरुण सिंह ने बताया कि दंगा प्रभावित इलाकों की सड़कों और गलियों से उठाए गए ईंट, पत्थर और रोड़ों का इस्तेमाल इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने में किया जाएगा। ईंट-पत्थरों को शास्त्री पार्क स्थित प्लांट में तोड़ा जाएगा जिनका इस्तेमाल इंटरलॉकिंग टाइल्स में किया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने में रेत, पत्थर और सीमैंट आदि का प्रयोग किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button