ब्रेकिंग
करोड़ों का 'खजाना' खेत में! दुर्लभ 'रेड सेंड बोआ' सांप किसान के बाड़े में मिला, वन विभाग ने सुरक्षित... महाजाम से हाहाकार! दिल्ली-NCR से यूपी तक चक्का जाम, एक्सप्रेस-वे पर घंटों फंसी गाड़ियां, ट्रेनों में... बिहार कांग्रेस में सियासी भूचाल! प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक गुट ने बुलाई गुप्त बैठक, बोले- 'अब इंकला... कोर्ट में उमर खालिद के वकील का बड़ा दांव: "केवल बयान पर आधारित केस, कोई ठोस सबूत नहीं", क्या मिलेगी ... सेना का इको-फ्रेंडली मिशन: युद्ध के मैदान से पहले पर्यावरण की जंग! भारतीय सेना के बेड़े में 113 ई-बस... PCB को दोहरा झटका! भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार, त्रिकोणीय सीरीज ... दिवाली पर 'थामा' का धमाका! आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की एडवांस बुकिंग में मची जबरदस्त धूम, पहले ही द... गाजा सीजफायर पर संकट: हमास की 'यह शर्त' बनी बड़ी रुकावट, क्या फिर टूट जाएगा शांति का सपना? रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: महंगाई के बावजूद धनतेरस पर ₹50,000 करोड़ के पार जाएगा सोना-चांदी का कारोबार सोने पर सुहागा! जियो फाइनेंस के 'गोल्ड 24K डेज' में 2% अतिरिक्त सोना और लकी ड्रॉ, ऑफर सीमित समय के ल...
मध्यप्रदेश

रायसेन में भाइयों के बीच विवाद,चले चाकू, दोनों गंभीर घायल

 मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम सांईखेड़ा में आपसी विवाद में भाइयों में रोटी बनाने का तवा और चाकू चल गए। एक दूसरे पर हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिलवानी मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सांईखेड़ा में दोपहर 3 बजे विवाद की स्थिति बन गई। जिसमें दो भाईयों के बीच हुए झगड़े में बड़े भाई ने पहले तवा से छोटे भाई पर हमला किया।

फिर छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम साईंखेड़ा में बड़े भाई मनीष शर्मा का छोटे भाई संदीप शर्मा से भोजन बनाने को लेकर कहासुनी हुई। जिसमें कहासुनी बढ़ने के साथ ही विवाद बढ़ गया। बड़े भाई ने तवे से जानलेवा हमला कर दिया। फिर छोटे भाई संदीप शर्मा ने अपने बड़े भाई मनीष शर्मा पर धारदार हथियार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मारपीट घटना की सूचना पुलिस को दी। सिलवानी थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर हंड्रेड डायल गाड़ी की मदद से उपचार के लिए दोनों घायलों को सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस अभिरक्षा में दोनों सगे भाइयों का उपचार सिविल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। खाना बनाने को लेकर यह विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button