ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

आ गई उड़ने वाली कार, जाम की टेंशन खत्म…इतनी होगी कीमत

जाम की समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के बड़े शहरों में बनी हुई है और इससे निपटने के अलग-अलग प्रयास हो रहे हैं. सोचिए अगर आप किसी जाम में फंसे हों और आपके पास एक ऐसी कार हो जो हवा में उड़ान भरे और आपको जाम से निकाल दें, तो कैसे होगा. ये सोचना भी आपको एक सपने जैसा लग रहा होगा, लेकिन अमेरिका की एक ऑटो कंपनी ने ऐसा कर दिखाया है.

अमेरिका की कंपनी अलेफ एरोनॉटिक्स ने आसमान में उड़ती कार का पहला वीडियो जारी किया है, जो किसी विज्ञान-फंतासी फिल्म जैसा दिख रहा है. कैलिफोर्निया इस कार निर्माता ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का सड़क पर एक अन्य कार के ऊपर से ‘कूदने’ का फुटेज जारी किया है और इसे शहर में कार चलाने और वर्टिकल टेक-ऑफ भरने के इतिहास का पहला परीक्षण बताया है. इस परीक्षण का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और अभी से ही लोग इसको खरीदने का मन बनाने लगे हैं.

वीडियो में कैसे उड़ान भर रही कार

कंपनी की ओर से जारी फुटेज में दिखाया गया है कि कार रास्ते में खड़े एक कार के ऊपर से कूद रही है. रास्ते में खड़ी कार से थोड़ी ही दूरी से कार उड़ान सीधी उड़ान भरती है, फिर कार को पार करने के बाद आगे उतर जाती है.

प्रोपेलर ब्लेड को कवर करने वाली जालीदार बॉडी के साथ इलेक्ट्रिक प्रपोलेजन का इस्तेमाल करके, कार जमीन से ऊपर उड़ने में सक्षम है. न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने परीक्षण के लिए एक प्रोटोटाइप का इस्तेमाल किया जो एलेफ़ मॉडल जीरो का एक अल्ट्रालाइट संस्करण था.

कितनी होगी कार की कीमत?

इस कार को अभी मार्केट में उतारा नहीं गया है और इसकी कीमत की चर्चाए पहले से होने लगी हैं. अलेफ एरोनोट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये होगी और ये एक आम कार की तरह सड़क पर चल सकती है.

Related Articles

Back to top button