ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

दिल्ली में यमुना का होगा कायाकल्प, सरकार कर रही क्रूज चलाने की तैयारी, रूट तय

दिल्ली में यमुना के कायाकल्प पर बीजेपी सरकार पूरा फोकस कर रही है. सरकार टूरिस्ट के परपस से यमुना में क्रूज सर्विस की प्लानिंग कर रही है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. इस योजना के तहत वजीराबाद बैराज, सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक यमुना के छह किलोमीटर हिस्से को डेवलप किया जा रहा है. इसमें टूरिस्टों के लिए क्रूज सेवा की व्यवस्था होगी.

दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) ने इसके लिए आरएफक्यू (टेंडर) जारी किया है. इसके तहत दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी क्रूज चलाने वाले ऑपरेटर की नियुक्ति होगी, जहां इसका संचालन होगा. डीटीटीडीसी क्रूज सेवाओं के लिए ऑपरेटर को नियुक्त करेगा. कुल सात से आठ किलोमीटर की यात्रा होगी. ऑपरेटर सभी यात्रियों, चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

इस योजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रस्ताव दस्तावेज में कहा गया है कि यह नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देगा क्योंकि यह इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI), दिल्ली डेवलपमेंट ऑथरिटी (DDA), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), डीटीटीडीसी और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के समन्वित प्रयासों के साथ एक पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ जल-परिवहन परियोजना होगी.

इस परियोजना को दिल्ली जल बोर्ड के सहयोग से IWAI और DDA द्वारा इम्प्लीमेंट किया जाएगा. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग क्रूज के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे के साथ फ्लोटिंग जेटी और नेविगेशनल सहायता किनारे की सुविधा प्रदान करेगा.

20-30 यात्रियों की बैठने की क्षमता

ऑपरेटर शुरू में इस सर्विस के लिए दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड क्रूज प्रदान करेगा. क्रूज में 20-30 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी. ये क्रूज 5 से 7 नॉटिकल माइल (10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड) की स्पीड से चलेंगे.

क्रूज में इनबोर्ड बायो-टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम, सुरक्षा जैकेट की सुविधा होगी. दस्तावेज में कहा गया है कि एसी वाले क्रूज पट्टे पर या स्वामित्व वाली होंगी और दो साल से कम पुरानी नहीं होंगी. क्रूज के जरिए कम से कम चार ट्रिप होगी.

Related Articles

Back to top button