ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
विदेश

अमेरिका ने इजराइल के लिए फिर खोल दिया अपना खजाना, हमास का बचना मुश्किल!

गाजा युद्ध विराम का पहला चरण खत्म हो गया है. शनिवार को हमास ने ऐलान किया कि स्थाई समझोते के लिए चल रही बातचीत फैल हो गई है. जिसके बाद से गाजा में फिर जंग शुरू होने की संभावना फिर से बढ़ गई है. अब अमेरिका ने एक बार ओर इजराइल के लिए अपना बड़ा दिल दिखाया है.

एक तरफ ट्रंप सरकार विदेश को दी जाने वाली अमेरिकी मदद लगातार बंद कर रहा है, लेकिन इजराइल के लिए उसके खजाने खुले हैं और इनमें इजाफा ही हो रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को ऐलान किया कि उन्होंने इजराइल को लगभग 4 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता की शीघ्र आपूर्ति के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इजराइल जल्द ही गाजा में फिर से हमले शुरू कर सकता है.

बाइडेन के लगाए प्रतिबंध हटे

इस सहायता के बारे में बताते हुए मार्को रुबियो ने ये भी बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में लगाए गए आंशिक प्रतिबंधों को भी हटा दिया गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने गाजा में हमास के साथ अस्थिर युद्ध विराम के बीच इजराइल को सैन्य सहायता पहुंचाने में तेजी लाने के लिए आपातकालीन प्राधिकरण का सहारा लिया है.

रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन इजराइल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की पुरानी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सभी तरीकों का इस्तेमाल करना जारी रखेगा, जिसमें सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के साधन भी शामिल हैं.

ट्रंप के बाद से इजराइल पर अमेरिका मेहरबान

20 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुर्सी संभालते ही इजराइल के लिए लगभग 12 बिलियन डॉलर की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी है. जिसके बाद युद्ध मौर्चे पर इजराइल बहुत मजबूत हो गया है. अब देखना होगा कि 15 महीनों चली जंग फिर शुरू होती है या स्थायी युद्ध विराम के लिए फिर से वार्ता शुरू होगी.

Related Articles

Back to top button