ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
लाइफ स्टाइल

खाली पेट वॉकिंग करते समय न करें ये 4 गलतियां, हो सकता है नुकसान

पिछले कुछ समय से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है. कई लोग अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए नियमित रूप से वॉक करते हैं. वॉक करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. रोजाना 2000 कदम चलने से डायबिटीज के साथ-साथ दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है. लेकिन कई लोग वॉक के दौरान कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जिससे नुकसान होने लगता है.

कुछ लोगों को खाली पेट वॉक करने की आदत होती है. लेकिन इस दौरान कई गई साधारण सी गलतियां भी आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कि खाली पेट वॉक के दौरान कौन-कौन सी गलतियां करने से बचना जरूरी है, ताकि आपकी सेहत पर बुरा असर न हो.

बहुत तेज वॉक करना

खाली पेट वॉक करते समय शरीर में ऊर्जा की कमी होती है. ऐसे में अगर आप बहुत तेज़ चलने की कोशिश करते हैं तो आपके शरीर में ग्लूकोज की कमी हो सकती है- जिससे चक्कर आना, कमजोरी लगना या थकावट महसूस हो सकती है. खाली पेट वॉक के दौरान तेज़ गति से वॉक करने से बचें, बल्कि धीरे-धीरे और आराम से चलें.

पानी न पीना

वॉक करते समय शरीर से पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी हो सकती है. अगर आप खाली पेट वॉक करते हैं और पर्याप्त पानी नहीं पीते तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. डिहाइड्रेशन से सिरदर्द, थकावट और शरीर की कार्यप्रणाली में रुकावट आ सकती है। इसलिए वॉक करने से पहले पानी पीना जरूरी है. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा.

वॉक के बाद न खाना

खाली पेट वॉक करने के बाद भी कुछ लोग खाना नहीं खाते हैं. जबकि वॉक के बाद शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, ताकि मसल्स और शरीर का पुनर्निर्माण हो सके. अगर आप वॉक के बाद खाना नहीं खाते, तो इससे आपके शरीर में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की कमी हो सकती है, जिससे शरीर की रिकवरी धीमी हो जाती है. वॉक के बाद तुरंत हल्का और संतुलित भोजन करना जरूरी है- जैसे फल, नट्स, या दही, ताकि शरीर को सही पोषण मिले.

बहुत लंबी वॉक करना

खाली पेट वॉक करते समय शरीर में ऊर्जा की कमी होती है, इसलिए बहुत लंबी वॉक करना आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. लंबी वॉक करने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और आपको चक्कर आ सकते हैं या कमजोरी महसूस हो सकती है. खाली पेट वॉक करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही पैदल चलें.

Related Articles

Back to top button